
उपायुक्त विजया जाधव ने आदेश जारी करते हुए नीलाम पत्र वादों के निष्पादन में तेजी लाने और इन वादों में निर्गत वारंट के कार्यान्वयन हेतु न्यायालय वाद नीलाम पत्र पदाधिकारी के साथ कार्यपालक दण्डाधिकारी को सम्बद्ध किया गया है।
नीलाम पत्र पदाधिकारी का नाम और सम्बद्ध कार्यपालक दण्डाधिकारी का नाम इस प्रकार है:
संदीप कुमार मीणा, अनुमंडल पदाधिकारी-सह नीलाम पत्र पदाधिकारी, धालभूम और संतोष कुमार महतो, कार्यपालक दण्डाधिकारी ,रविन्द्र गागराई, भूमि सुधार उप समहर्ता-सह-नीलाम पत्र पदाधिकारी, धालभूम और संतोष कुमार महतो, कार्यपालक दण्डाधिकारी ,सत्यवीर रजक, अनुमंडल पदाधिकारी-सह-नीलाम पत्र पदाधिकारी, घाटशिला और केशव भारती, कार्यपालक दण्डाधिकारी ,सत्यवीर रजक, भूमि सुधार उप समाहर्ता-सह-नीलाम पत्र पदाधिकारी, घाटशिला और जयप्रकाश करमाली, कार्यपालक दण्डाधिकारी,बी माहेश्वरी, नीलाम पत्र पदाधिकारी और ज्योति कुमारी, कार्यपालक दण्डाधिकारी,दिलीप कुमार मंडल, नीलाम पत्र पदाधिकारी और निशा कुमारी, कार्यपालक दण्डाधिकारी।
जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त द्वारा जारी आदेश में निदेशित किया गया है कि संबंधित कार्यपालक दण्डाधिकारी सम्बद्ध नीलाम पत्र पदाधिकारी के न्यायालय से निर्गत वारंटों को शीघ्र क्रियान्वित करना सुनिश्चित करेंगे। रश्मि रंजन, कार्यपालक दण्डाधिकारी, धालभूम, जमशेदपुर एवं जिले के सभी सीओ अपने न्यायालय के वारंट का अपने स्तर से कार्यान्वयन सुनिश्चित करेंगे।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!