
भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा- स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की आपत्तिजनक वीडियो और प्रतिबंधित हथियार रखने के मामले में डीसी-एसएसपी से निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं है। जिले के दाेनाें अधिकारी सरकार के टूल (औजार) की तरह काम कर रहे हैं। इसलिए उनकी मांग है कि राज्य सरकार इस मामले में एसआईटी का गठन कर जांच कराए।
तभी निष्पक्ष जांच की उम्मीद है। गुरुवार काे जमशेदपुर सर्किट हाउस में दैनिक भास्कर से खास बातचीत में बाबूलाल मरांडी ने कहा- कदमा शास्त्रीनगर की घटना में अब भाजपा आंदोलनरत है। माेर्चा संभालने के लिए प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गाेस्वामी के साथ वे (बाबूलाल) खुद काेल्हान के तीनाें जिलाें में विराेध-प्रदर्शन के तहत धरना दे रहे हैं। शुक्रवार काे सरायकेला-खरसावां उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करेंगे। विराेध के माध्यम से भाजपा हिंदुओं काे जागरूक करने का प्रयास कर रही है। भाजपा जेल भेजे गए सभी कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी है।
बालू-गिट्टी के अवैध खनन से कराेड़ाें की वसूली में लगा रखे हैं अफसर
मरांडी ने कहा- हेमंत साेरेन सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है। हेमंत के इर्द-गिर्द के लाेग भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में हैं। आईएएस पूजा सिंघल व छवि रंजन काे ईडी ने भ्रष्टाचार के आरोप में जेल भेज दिया है। बालू-गिट्टी के अवैध कारोबार में सरकारी अधिकारियों के माध्यम से वसूली हाे रही है, जबकि 2012 तक झारखंड में बालू फ्री था। मगर हेमंत साेरेन 2013 में सीएम बने ताे मुंबई-दिल्ली से ठेकेदार लाकर बालू का ठेका दे दिया। अभी बालू की नीलामी इसलिए नहीं की जा रही है, क्योंकि सरकार अवैध वसूली करने में जुटी है। सरकारी खजाने के बजाए नेता अपनी तिजोरी भर रहे हैं। इसलिए हेमंत सरकार में विकास के काम नहीं हुए।
2024 में भाजपा की ओर से सीएम प्रत्याशी के सवाल पर कहा- पार्टी से कभी नहीं मांगा
मरांडी ने कहा- 2024 में झारखंड में लाेकसभा की सभी 14 सीटाें पर भाजपा की जीत हाेगी। चाईबासा व राजमहल में भाजपा बूथ स्तर से लेकर संगठन तक मजबूत है। भाजपा के पास प्रत्याशी की कमी नहीं है। विस चुनाव में भी भाजपा की जीत हाेगी। सीएम बनने के सवाल पर मरांडी ने कहा- पार्टी से कभी काेई पद नहीं मांगा। संगठन जिसे चाहेगा, वही सीएम बनेगा।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!