Advertisements

जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक गुरुवार को तिलक पुस्तकालय में हुई। इसमें बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विशिष्ट अतिथि कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी और प्रदेश कार्यालय प्रभारी अमूल्य नीरज खलखो भी शामिल हुए। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से परिचय साझा की।
राजेश ठाकुर ने कहा- सभी जिला पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष से लेकर पंचायत तक मिशन-2024 के लक्ष्य काे पाने के लिए अभी से तैयारी में जुट जाएं। हर हाल में केंद्र में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनानी है। गीता कोड़ा ने कहा- संगठन के नेता जनता के बीच समस्याओं का संकलन करें और समाधान करें। पदाधिकारी और कार्यकर्ता आपस में संवाद करें, तब जाकर बूथ स्तर पर संगठन मजबूत होगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने निर्देश दिए
- संगठन के सभी सदस्य मिलकर ईमानदारी से काम करें।
- हर हाल में नए लोगों को डिजिटल सदस्य बना कर पार्टी के कार्य से जोड़ें।
- संगठन निर्माण के उपरांत सभी नेता जिले में 1885 बूथ कमेटी बनाएं।
- हर महीने 5 से 10 तारीख के बीच जिला स्तरीय समीक्षा बैठक करें।
- 10 से 15 तारीख के बीच प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक करें।

Advertisements
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!