
जमशेदपुर : जमशेदपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसमें गुटखा थूकने के चक्कर में चलती ट्रेन से गिर गया और उसकी मौत हो गई। इस हादसे से लापरवाही का साफ पता चल रहा है। आज के लोग अपने परिवार वालोंं के बारे में भी नहीं सोचते कि उन्हें कुछ होने पर उनके परिवार वालोंं पर क्या बीतेगी। आखिर हमें ऐसे चीज़ को खाना ही क्यों है ? जो हमारे जान की दुश्मन बन जाए।
आईए जानते है पूरा मामला
जुगसलाई बजरंग टेकरी रोड निवासी सूरज कुमार साह कि मौत ट्रेन से गुटखा थूकने के दौरान चलती ट्रेन से गिर जाने के कारण हो गई। सूरज कुमार साह 25 वर्ष का था। वह अपनी मां के साथ टाटा- छपरा ट्रेन से समस्तीपुर जा रहा था कि यह हादसा हुआ। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उसके सिर पर चोट लगी है। आज कि युवा पीढ़ी नशे की लत में इतने पागल होते जा रहे है कि उन्हें न खुद का ख्याल होता है और न ही अपने परिवार वालोंं का।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!