Advertisements

सुंदरनगर थाना अंतर्गत नीलडूंगरी में शनिवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला. शव देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को फंदे से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले 35 वर्षीय जीतू राज के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। मृतक नीलडूंगरी स्थित गैस एजेंसी में काम करता था। साथियों ने पुलिस को बताया कि जीतू मजदूरी करता था और कुछ दिनों से डिप्रेशन में था। शनिवार की सुबह वह शौच के लिए निकला था। जब स्थानीय लोग शौचालय गए तो उन्होंने उसे देखा।

Advertisements
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!