
जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत मनीफीट मंडल बस्ती में दंपति की हत्या के मामले में पुलिस ने बेटी को बिरसानगर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर सकती है। पुलिस ने बिरसानगर के ओम नगर में छापेमारी कर लड़की को कथित प्रेमी के साथ हिरासत में लिया है।
पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रेमी की उम्र लगभग 25 वर्ष है। वह लगातार लड़की के घर आना-जाना करता था।
घटना की रात भी वह अपनी प्रेमिका से मिलने गया था।
अचानक से लड़की के पिता भूपेंद्र प्रसाद 40 वर्ष ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद कथित प्रेमी ने हथौड़े से मारकर उसकी हत्या कर दी। इसी बीच लड़की की मां सविता देवी 32 वर्ष ने मौके से भागने का प्रयास किया। सबूत मिटाने के लिए मां की भी हत्या कर दी गई। पता चला है कि पुलिस ने जो नोट बरामद किया था, वह भी कथित प्रेमी ने ही लिखा था। बताया जा रहा है कि पूरे मामले में पुलिस को गुमराह करने के लिए प्रेमी और प्रेमिका ने मिलकर नई कहानी रची।
सोमवार की सुबह टेल्को थाना अंतर्गत मनीफीट के मंडल बस्ती के एक घर में संदिग्ध अवस्था में पति-पत्नी का शव बरामद किया गया था। पुलिस को घटनास्थल से एक नोट बरामद हुआ। जिससे पता चला कि पिता की हत्या बेटी ने की। नोट में बेटी के हवाले से लिखा गया था कि पिता भूपेंद्र प्रसाद ने मां की हत्या कर दी थी।
जिसके बाद उसने अपने पिता की हत्या कर दी। अब वह आत्महत्या करने जा रही है। नोट बरामद होने के बाद पुलिस लड़की की तलाश में जुट गई। नोट में लिखा था कि पिता अक्सर मां के साथ मारपीट करते थे। रविवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसमें यह घटना हुई। हकीकत में पुलिस को भ्रमित करने के लिए यह पूरी कहानी प्रेमी और प्रेमिका ने मिलकर रची।
परिवार के लोगों ने पहले ही आशंका जता दी कि प्लानिंग कर भूपेंद्र की हत्या की गई है।
बेटी के सुसाइड नोट के जरिए जांच को प्रभावित करने की कोशिश जा रही है। परिजनों का दावा था कि हत्यारे पति-पत्नी की हत्या करने के बाद लड़की को साथ लेकर चले गये हैं। सुसाइड नोट देखने के बाद परिवार के सदस्यों ने साफ कर दिया था कि वह लिखावट बेटी की नहीं है और न ही उसमें लड़की ने हस्ताक्षर किया है।
9वीं कक्षा की छात्रा है प्रेमिका
पुलिस के हत्थे चढ़ी आरोपी लड़की 9वीं कक्षा की छात्रा है और बर्मामाइंस के बीपीएम हाई स्कूल में पढ़ाई करती है। दो भाई भी हैं जो अपने नानी घर पटना के फुलवारी शरीफ में ही रहकर पढ़ाई करते हैं। इसमें अजय मंडल 12 साल का है और मंटू मंडल 9 साल का है। अजय की बात करें तो हाल ही में वह मंडल बस्ती में आया हुआ था। 20 दिनों पूर्व ही वह नानी घर गया था। इस बीच सोमवार की सुबह पड़ोसियों ने घर से खून बहता देखा। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। शवों की स्थिति को देखकर ऐसा प्रतीत हुआ कि हत्या से पूर्व नोकझोंक हुई हैं। पति-पत्नी का शव कुछ दूरी पर पाया गया । दो शव बरामद होने से बस्ती में सनसनी फैल गई थी।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!