
तुरामडीह टावर ग्राउंड में जोहार ट्रस्ट की ओर से तीन दिवसीय मागे पर्व 24 मार्च से 26 मार्च तक भव्य रूप से मनाया जाएगा। इसको लेकर ट्रस्ट ने तैयारी पूरी कर ली है। तुलसी भवन में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष पिंटू चाकिया ने कहा कि इस वर्ष मागे पर्व भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया है।
टावर ग्राउंड में आठ वर्ष से जोहार नाइट का आयोजन होता आ रहा है। उन्होंने कहा कि 24 मार्च को सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा और 25 मार्च को जोहार नाइट का आयोजन होगा। इसमें इंडिया गॉट टैलेंट की सेकेंड रनरअप टीम बॉम्ब फायर क्रू लाइव परफॉरमेंस देगी। 26 मार्च को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शामिल होंगे। पद्मश्री डॉ. जानुम सिंह सोय, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महताब सिंह और वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रमेश बाबू बतौर अतिथि शिरकत करेंगे।
बंगाल और ओडिशा के कलाकार भी लेंगे हिस्सा
आयोजन में झारखंड, बंगाल, ओडिशा के 20 से अधिक सांस्कृतिक दल हिस्सा लेंगे। जनसमुदाय के मनोरंजन एवं सुविधा के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कमेटी की ओर से पूरी कोशिश रहेगी कि सभी को इस आयोजन से आनंद और सांस्कृतिक ऊर्जा मिले। इस दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा या दिक्कत हो तो कमेटी उनकी सुरक्षा और सहयोग के लिए सदा तत्पर रहेगी। कमेटी ने यह कहा कि प्रोग्राम कला और संस्कृति के संवर्धन के लिए है, इसलिए इसमें हर किसी का सहयोग अपेक्षित है। मौके पर संस्था के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरा बिरूली, अजीत गुइयां, सुराय गुइयां, कान्हू मुर्मु, दिग्गी, निरद् सरदार, लिशा गुइयां, राजूराज बिरुली, मंगल केराई समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!