
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। इस दौरान जनसभा भी की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने किया।
जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि मोदी सरकार की नीति जनता पर भारी पड़ रही है। गैस से लेकर मोबाइल रिचार्ज तक महंगा हो चुका है। सरकारी उपक्रम बेचे जा रहे हैं। बहरागोड़ा विधानसभा प्रभारी देबु चटर्जी ने कहा कि आज देश में अघोषित आपातकाल है। रियाजुद्दीन खान ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं है। प्रदेश सचिव राकेश तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री देश को गुमराह कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन अतुल गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में रामाश्रय प्रसाद, रविन्द्र कुमार झा, सुबोध सिंह सरदार, परविंदर सिंह, ऊषा सिंह, देबु चटर्जी, सुरेश धारी पोटका वि स प्रभारी, के के शुक्ल, रियाजुद्दीन खान, सामंता कुमार, धर्मेंद्र सोनकर कार्यकारी अध्यक्ष नगर, अवधेश सिंह, राजकिशोर यादव, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, आदि उपस्थित थे।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!