
सांसद प्रतिनिधि व इंटक के प्रदेश सचिव जगदीश नारायण चौबे भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम में नई दिल्ली के विभिन्न मार्गो पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख अनिल चौधरी के साथ पदयात्रा की। बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली प्रवेश करने पर राहुल गांधी का स्वागत किया। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और भारत जोड़ो यात्रा के संचार प्रमुख जयराम रमेश से इंटक नेता जगदीश नारायण चौबे ने मुलाकात की। रमेश को झारखंडी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
सांसद प्रतिनिधि ने राष्ट्रीय महासचिव से झारखंड कांग्रेस कमेटी गठन में हो रहे कलह से अवगत कराया। पूरे संगठन की वस्तुस्थिति से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि खेत और खलिहान वाली कांग्रेस पार्टी को पांच सितारा होटलों वाली संस्कृति से बचाई जाए। सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि झारखंड कांग्रेस की एक मात्र सांसद गीता कोड़ा को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की मांग की। इससे झारखंड में कांग्रेस संगठन मजबूत होगा। गीता कोड़ा तीन बार विधायक भी रही है। उन्हें संगठन में काम करने का अनुभव भी है। कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!