
मानगो के दाईगुड्डू के पास इकबाल गार्डन में पेवर्स ब्लाॅक बिछाने और सड़क निर्माण कार्य में गड़बड़ी की शिकायत के बाद साेमवार काे मानगाे नगर निगम के ईओ सुरेश यादव ने इंजीनियर काे जांच करने का निर्देश दिया है लेकिन साथ ही काम जारी रखने के लिए कहा है। पेवर्स ब्लाॅक सड़क का निर्माण कार्य 7.50 लाख रुपए से हाे रहा है।
गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर रविवार काे भाजपा नेता विकास सिंह और अन्य मौके पर पहुंचे थे। भाजपा नेता ने इसे लेकर एक वीडियो भी वायरल किया। इसके बाद मानगो नगर निगम के ईओ सुरेश यादव ने अभियंता काे कार्य की गणुवत्ता की जांच करने का निर्देश दिया है। ईओ सुरेश यादव ने बताया कि बरसात में बस्ती में जलजमाव की समस्या है।
बेवजह काम बंद करवाने का कार्य
इसे लेकर रोड का निर्माण ठेकेदार की ओर से कराया जा रहा था। मगर कुछ स्थानीय लाेग और बाहरी व्यक्तियों द्वारा रोड पर आपत्ति दर्ज करा कर बेवजह काम बंद करवाने का कार्य किया गया। उन्हाेंने बताया कि मंत्री बन्ना गुप्ता और सांसद ने रोड निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था। मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव ने देर शाम दाईगुट्टु के इकबाल गार्डेन पहुंचे। उन्हाेंने निर्माण कार्य का जायजा लिया। वह बस्तीवासियाें से मिले और ठेकेदार के काम की जानकारी ली। उनहाेंने काम जारी रखने का निर्देश दिया लेकिन साथ ही अभियंता काे कार्य की जांच कर सोमवार काे रिपाेर्ट देने काे कहा।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!