
जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमर सिंह के खिलाफ एक बार फिर छात्र संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। प्राचार्य पर लगे कथित भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर छात्र नेता मंगलवार को राजभवन पहुंच गए। अलग-अलग छात्र संगठनों को मिलाकर गठित कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधि प्राचार्य के खिलाफ शिकायत करने के लिए सीधे कोल्हान विवि के कुलाधिपति सह राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी से मिले। मोर्चा ने प्रधान सचिव आरोपों के तथ्यों से अवगत कराया। उन्हें कुछ सुबूत भी सौंपे हैं। छात्रों ने बताया कि इस मामले की शिकायत कुलपति प्रो. गंगाधर पंडा से करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। कॉलेज में बेंच-डेस्क घोटाला समेत अन्य अनियमितता को लेकर प्राचार्य के खिलाफ आंदोलन चल रहा है। इसे देखते हुए विश्वविद्यालय जांच कमेटी बनाकर सिर्फ खानापूर्ति कर ली। प्रतिनिधिमंडल में सोनू ठाकुर, दीपक पांडेय, बीरेंद्र कुमार, अजय होनहागा, अभिषेक झा शामिल थे।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!