
अक्षय तृतीय पर शनिवार को सोने और चांदी का कारोबार चमक उठा। अन्य दिनों के मुकाबले बाजार में सुबह से चहल-पहल रही। महिलाएं और पुरुषों ने जमकर आभूषणों की खरीदारी की। शहर में अक्षय तृतीया पर करीब 5 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ। व्यापारियों को इससे ज्यादा व्यापार की संभावना थी, लेकिन सोने में दाम उछाल के कारण कारोबार कम हुआ।
सोने के आभूषण की खरीदारी करने से धन की बढ़ोतरी
साकची, बिष्टूपुर, गोलमुरी सहित मुख्य बाजारों में भीड़ रही। लोगों ने नोज पिन, सोने की अंगूठी, गले की चेन, कान की बाली, झुमका, हार की खरीदारी की। इससे पहले महिलाओं ने घरों में माता लक्ष्मी और विष्णु के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजा की। परिवार के सुख, समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। इसके बाद बाजार में आभूषणों की खरीदारी की। रविवार सुबह 10 बजे तक खरीदारी का मुहूर्त है। रिलायंस ज्वेलर्स के मैनेजर भीम कुमार ने बताया कि इस वर्ष व्यापार में तेजी आई है।
सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ है। मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन सोने के आभूषण की खरीदारी करने से धन की बढ़ोतरी होती है। सनातम धर्म में इस दिन को पुण्य माना गया है। पंडित संतोष त्रिपाठी बताया कि आज ही के दिन पवित्र नदी गंगा का अवतरण धरती पर हुआ था। महर्षि परशुराम और मां अन्नपूर्णा का जन्म हुआ था। सतयुग और त्रेतायुग का प्रारंभ आज के ही दिन हुआ था। इतने सारे संयोगों के कारण ही इस दिन का महत्व हिदू समाज के लिए बढ़ जाता है।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!