
अनुबंधकर्मियों की हड़ताल का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा है। पिछले 20 दिनों से जमशेदपुर सदर अस्पताल का ब्लड बैंक बंद है। वहां तैनात एएनएम हड़ताल पर हैं। इस कारण मरीजों को समय पर खून नहीं मिल रहा है। सोमवार को पोटका के डोकरसाही गांव निवासी टीबी मरीज सुशील सरदार को खून की जरूरत थी। मरीज और उनके परिजन खून के लिए सदर अस्पताल में भटकते रहे। काफी जद्दोजहद के बाद उन्हें एक यूनिट खून मिला, जबकि तीन यूनिट की जरूरत है।
ब्लड नहीं चढ़ाया गया तो हालत बिगड़ सकती
डॉक्टर के अनुसार, मरीज एनीमिया का शिकार है। जल्द ब्लड नहीं चढ़ाया गया तो हालत बिगड़ सकती है। सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में 17 जनवरी से डोनेशन बंद है, क्योंकि वहां तैनात एएनएम हड़ताल पर हैं। जरूरतमंद मरीजों को सिर्फ ब्लड की आपूर्ति की जा रही है, लेकिन उसमें भी अब परेशानी होने लगी है। ब्लड सप्लाई के लिए सदर अस्पताल की पैथोलॉजी से कर्मचारी को बुलाया जाता है, तब मरीज को ब्लड मिलता है। 100 बेड वाले सदर अस्पताल में हर दिन औसतन 40 मरीज भर्ती होते हैं।
महिलाओं की नॉर्मल और सिजेरियन दोनों डिलीवरी होती है। कई बार सिजेरियन में ब्लड की जरूरत पड़ती है। यहां डायलिसिस यूनिट भी चलती है, जिसमें मरीजों को ब्लड की जरूरत पड़ती है। सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी ने कहा कि हड़ताल को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है, ताकि मरीजों को परेशानी न हो।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!