
भाजपा नेता विकास सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री का दौरा आपसी भाईचारे में जहर घोलने वाला है। मुख्यमंत्री 1932 के खतियान की रट लगा रहे हैं और मंत्री बन्ना गुप्ता उनके साथ न केवल मंच साझा कर रहे हैं, बल्कि तालियां भी बजा रहे हैं। बन्ना गुप्ता को स्पष्ट करना चाहिए कि वे 1932 के खतियान के समर्थक हैं या विरोधी। जमशेदपुर के कार्यक्रम में शामिल होकर कहते हैं कि हम बानी न कुछो ना होई। दूसरी ओर कुर्सी के लिए 1932 के खतियान का समर्थन कर रहे हैं।
जुगसलाई ओवरब्रिज में लाइट एवं जाली लगे : अनिल मोदी
जमशेदपुर। भाजपा के जिला महामंत्री अनिल मोदी ने जुगसलाई की वर्षों पुरानी मांग ओवर ब्रिज के उद्धघाटन पर जनता को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ओवरब्रिज के शुरू होने से लोगो को जाम से मुक्ति जरूर मिलेगी, लेकिन लोगों की सुरक्षा से जुड़ी कई समस्या का निदान बाकी है। आम जनता द्वारा आवाज उठाने के बाद भी अबतक ब्रिज में स्ट्रीट लाइट नहीं लगी। बिना स्ट्रीट लाइट रात में ब्रिज पर चलना खतरनाक हो सकता है। ब्रिज की ऊंचाई ज्यादा होने से दोनों तरफ सुरक्षा के दृष्टिकोण से जाली लगाना चाहिए।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!