
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के अंतर्गत 30 नवंबर से 06 दिसंबर तक समावेशी सप्ताह मनाया जाएगा। इस अभियान के तहत थर्ड जेंडर, विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह, कर्मचारियों, 80+आयु वर्ग, दिव्यांगजन, आश्रय गृहों में रहने वाले और सभी अर्हता प्राप्त नागरिकों का मतदाता सूची में शत-प्रतिशत नाम निबंधन सुनिश्चित कराना है।
अभियान के सफल संचालन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विजया जाधव ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सभी बीडीओ, सभी सीओ, विशेष पदाधिकारी, जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी, मानगो नगर निगम एवं जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारियों को व्यक्तिगत रुचि लेते हुए समावेशी सप्ताह के सफल क्रियान्वयन का निर्देश दिया है।
तिथिवार कार्यक्रम
- कमजोर जनजातीय समूह व दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले समूह के लिए 30 नवंबर एवं 01 दिसंबर।
- सभी रैन बसेरों, आश्रय गृहों में आवासित पात्र नागरिकों के लिए 02 दिसंबर।
- अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर जिला, अनुमंडल, प्रखंड एवं अन्य सभी स्तरों पर आयोजित कार्यक्रमों में पात्र दिव्यांगजनों का निबंधन 03 दिसंबर।
- 80+ आयु एवं दिव्यांगजनों के निबंधन हेतु विशेष अभियान व उक्त श्रेणी के मतदाताओं का शत-प्रतिशत सत्यापन करते हुए छूटे पात्र नागरिकों का निबंधन- 04 दिसंबर।
- सभी पात्र थर्ड जेंडर, सेक्स वर्कर के निबंधन हेतु अभियान-05 एवं 06 दिसंबर को।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!