Advertisements

आदिवासी सेंगेल अभियान ने विश्व जैन संगठन के अध्यक्ष संजय जैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। सेंगेल की ओर से इस आशय की मांग परसूडीह थाना प्रभारी को सौंपे गये पत्र में की गई है। इसकी प्रति जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक को भी सौंपी गई है। सेंगेल का आरोप है कि जैन के द्वारा पारसनाथ पहाड़ स्थित मरांग बुरू पर दावेदारी करने के कारण सेंगेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू के खिलाफ दिल्ली के शाहदरा के फर्श बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जो उकसावे वाली कार्रवाई है। इसलिए जैन के खिलाफ भी प्राथमिकी होनी चाहिए क्योंकि मरांग बुरू आदिवासियों के देवता हैं जिन पर जैनी दावा कर रहे हैं।यह ज्ञापन सेंगेल के केन्द्रीय संयोजक सोनाराम सोरेन और बिमो मुर्मू ने सौंपी है।

Advertisements
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!