Advertisements

मानगो संकोसाई सार्वजनिक हरी मंदिर में बुधवार से 72 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन की शुरुआत होगी। संकीर्तन के लिये बंगाल और झारखंड से 12 टीम आ रही है। संकीर्तन टीम में पुरुष और महिला की टीम अलग-अलग है। हरि नाम संकीर्तन के पूर्व मंगलवार को विशाल कलश यात्रा निकाली गई जो रामनगर स्वर्णरेखा नदी घाट से कलश में जल लेकर सैकड़ों की संख्या में पुरुष महिलाएं और युवतियां हरि मंदिर पर पहुंचे। नदी घाट पर विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ मंदिर के पुजारी पंडित शंभूनाथ महापात्रो ने कलश यात्रा की शुरुआत करवाई। ढोल बाजे और जय जय कार के साथ सैकड़ों की संख्या में कलश में जल लेकर चल रहे पुरुष और महिलाएं मंदिर तक पहुंचे। बुधवार से अखंड हरिकीर्तन सुबह से आरंभ हो जाएगा। हरि मंदिर कमेटी के अध्यक्ष भरत सांडिल ने कार्यक्रम की जानकारी दी।

Advertisements
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!