
झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। राज्य के कई हिस्सों में हल्की- हल्की बारिश हो रही है। राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में इस वक्त हल्की- हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अभी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की संभावना है।
साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर झारखंड पर भी
इस बार बदले मौसम की वजह बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव वाला क्षेत्र है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन का रास्ता ओडिशा और आंध्रप्रदेश की तरफ है जिसका हल्का असर झारखंड पर भी दिख रहा है। यही वजह है कि आसमान में काले बादल नजर आ रहे हैं और हल्की- हल्की बारिश हो रही है। झारखंड में एक जून से 26 जुलाई तक 238.8 मिमी बारिश ही अब तक हुई है। इस समय तक राज्य में 455.9 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। झारखंड में मानसून के आने से अब तक लगभग 48 प्रतिशत कम बारिश हुई है।
28 जुलाई से फिर मौसम बदलेगा मिजाज
28 जुलाई से मौसम एक बार फिर अपना मिजाज बदलेगा और राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। सबसे अधिक बारिश 42.6 मिलीमीटर चाकुलिया में हुई। मौसम पूर्वानुमान में बताया कि 27 और 28 को राज्य में कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है। 29 जुलाई से 1 अगस्त राज्य में लगभग सभी स्थानों पर बारिश होगी। फिलहाल 30 जुलाई तक के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
झारखंड में अब भी कम बारिश
झारखंड में इस बार कम बारिश हुई है1 जून से लेकर 26 जुलाई के दौरान औसत रूप से राज्य मे 455.9 मिलीमीटर बारिश होती है, लेकिन इस बार सिर्फ 238.8 मिलीमीटर ही हुई। रांची में अब तक सामान्य से 46 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गयी है। चतरा जिले की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है जहां सामान्य से 77 प्रतिशत कम बारिश हुई। धनबाद में 67, गिरिडीह और जामताड़ा में 68 प्रतिशत, लातेहार में 60, बोकारो में 50, हजारीबाग में 58, लोहरदगा में 63 और सरायकेला में 54 प्रतिशत कम बारिश हुई है। संभावना जताई जा रही है कि इस बार बदले मौसम के मिजाज से यह बारिश की कमी पूरी हो जायेगी।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!