Advertisements

पति-पत्नी में विवाद के किस्से तो अक्सर सुनने में आते हैं लेकिन एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ तो पत्नी ने पति के मिलावट के राज को उजागर कर दिया। खाद्य विभाग की टीम पहुंची और करीब 38 किलो घी जब्त कर ले गई।
ALSO READ : दुनिया भर में लाखों की मौत: एंटीबायोटिक दवाओं का बैक्टीरिया पर नहीं हो रहा है असर
घटना रतलाम के मोमिनपुरा क्षेत्र की है। पति की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने उसके मिलावट के खेल को उजागर कर दिया। पत्नी का नाम मीना व्यास है और पति सुनील व्यास है। कई सालों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहे हैं। बुधवार देर रात को भी विवाद हुआ। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और मामला शांत करवाकर लौट गई।
फिर क्या हुआ… जानिये
इसके बाद फिर से विवाद हुआ। इस पर पत्नी मीना ने खाद्य विभाग को सूचना दे दी कि उसका पति सुनील मिलावटी घी बनाता है। देर रात को ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दबिश देकर घर से 38 किलो घी जब्त किया। इसके सैंपल जांच के लिए भिजवाए जाएंगे। घटना के दौरान पति सुनील मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि सुनील और मीना की शादी 15 साल पहले हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं।
आये दिन करता है मारपीट
मीना का आरोप है कि सुनील उसके साथ आए दिन मारपीट करता है। जिसमें सास-ससुर भी साथ देते हैं। नकली घी बनाने का काम सुनील पिछले 8 साल से कर रहा है। इससे पहले भी उसने एक-दो बार शिकायत की थी, लेकिन सुनील नकली घी छिपा देता था। इस बार उसने चुपचाप किसी को बिना बताए शिकायत कर दी। पति पर दूसरी लड़कियों से मिलने के आरोप भी लगाए।
ALSO READ : चिल्ला-चिल्ला कर पढ़ाने वाले शिक्षक को कोर्ट ने दिया ये फैसला !

Advertisements
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!