
गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के मंदा गांव के एक घर में आग लगने से घर के साथ समान भी जलकर खाक हो गया। गांव के कुना बारीक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। कुना बारीक अपने घर के लकड़ी चूल्हे को जला कर बाहर बैठ गया। उसे याद ही नहीं रहा कि उसने चूल्हा जलाया है। जब धीरे-धीरे आग घर को चपेट में ले ली, तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था।
ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। उसके बाद पता चला कि घर में रखे चावल, धान, कुछ नगद बर्तन आदि जलकर नष्ट हो गए थे। कानू बारीक को सर पर चोट लगी है। दिन होने के कारण जान का कोई नुकसान नहीं हुआ। इधर ग्रामीणों ने बीडीओ सह सीओ स्मिता नगेसिया को आग की सूचना दी। बीडीओ ने तत्काल दमकल को खबर की, लेकिन दमकल खराब हो जाने से समाचार लिखे जाने तक दमकल नही पहुंच सकी। जिससे ग्रामीण काफी गुस्से में दिखें। बीडीओ ने बताया कि नुकसान के आंकलन के लिए कर्मचारी को सूचना दे दी गई है। पीड़ित को सरकारी मदद प्रावधान के अनुसार मिलेगी।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!