
झारखंड में सरकारी स्कूल भवनों के रंग को लेकर सियासत शुरू हो गई है। राज्य के 35 हजार से ज्यादा सरकारी स्कूलों की पुताई हरे व सफेद रंगों से की जाएगी। ये रंग सत्तारूढ़ झामुमो पार्टी के झंडे से जुड़े हैं। इसे लेकर विपक्षी भाजपा ने झामुमो सरकार पर निशाना साधते हुए इसे सियासी कदम बताया है। वहीं, राज्य सरकार ने बचाव में अपनी दलीलें दी हैं।
विशेषज्ञों की राय के अनुसार रंग चुने
झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने पीटीआई को बताया कि स्कूलों को नया रूप दिया जाएगा। स्कूल भवनों को हरे व सफेद रंगों से पोता जाएगा। हमने विशेषज्ञों की राय के अनुसार रंग चुने हैं। हरा रंग चिकित्सकीय दृष्टि से भी आंखों के लिए सुकूनदायक माना गया है तो सफेद रंग स्वच्छता व ताजगी का प्रतीक है।
झामुमो के झंडे के प्रतीक हैं रंग : भाजपा
उधर, भाजपा ने आरोप लगाया कि यह कदम राजनीति से प्रेरित है। रंगों का चयन झारखंड मुक्ति मोर्चे के झंडे के अनुसार किया गया है। झामुमो का झंडा हरे रंग की पृष्ठभूमि पर सफेद रंग के धनुष और तीर से बना है। भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि सरकार का रंगों का चयन एक राजनीतिक संदेश भेजने का तरीका है। राज्य में कई स्कूल बिना प्रधानाध्यापक के चल रहे हैं और शिक्षकों की कमी है। सरकार को पहले शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और स्कूलों के बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान देना चाहिए।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!