
घाटशिला प्रखंड के गालूडीह स्थित ठाकुर गांव में आयुर्वेद का धन्वंतरी अस्पताल खुलेगा। 50 बेड के इस अस्पताल के लिए जमीन चिह्नित की गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। बताया जाता है कि राज्य स्वास्थ्य मुख्यालय ने अस्पताल के लिए 20 करोड़ रुपये दिया है।
गालूडीह में खुलने वाले जिले के पहले आयुर्वेद अस्पताल का संचालन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में होगा। इसके लिए अलग से डॉक्टर व प्रशिक्षित कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे, ताकि आयुर्वेद से इलाज के इच्छुक लोगों को इनडोर और आउटडोर सेवा की सुविधा मिल सके। आयुर्वेद के अस्पताल में हर तरह की जांच यंत्र उपलब्ध कराने की योजना है। जिला आयुष पदाधिकारी ने बताया कि आयुर्वेद पद्धति से गंभीर बीमारियों का इलाज संभव है। अभी खासमहल के सदर अस्पताल में आयुष का आयुर्वेद और होम्योपैथ चिकित्सालय संचालित हो रहा है, जबकि जिला के अन्य प्रखंड में भी आयुष चिकित्सा पद्वति की सुविधा ग्रामीणों को मिल रही है।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!