
पूर्वी सिंहभूम में पिछले 3 सालों में 246 महिलाओं का अपहरण हुआ या लापता हो गईं। इनमें 220 का सुराग मिल गया या तो वे घर लौट आईं या पुलिस ने उन्हें बरामद कर लिया। लेकिन, अबतक 26 महिलाओं का कुछ भी पता नहीं चला है। इन लापता महिलाओं के संदर्भ में जिले के विभिन्न थानों में केस दर्ज किया गया है। अब पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर इन लापता महिलाओं का दोबारा पता लगाया जा रहा है। इसके लिए एक टीम का गठन किया गया है।
प्रत्येक थाने से इकट्ठा किया जा रहा है ब्योरा
यह करवाई करेगी पुलिस हर थाना से पुलिस द्वारा ब्योरा एकत्रित करने के बाद गठित टीम उन महिलाओं के घर जाकर उनके बारे में विवरण एकत्रित करेगी। यदि किसी पर आरोप है और अबतक उसपर कोई निर्णय नहीं लिया गया तो पूछताछ की जाएगी। महिलाओं के विवरण के आधार पर देश के विभिन्न अनाथालय या फिर महिला आश्रय गृहों तक संपर्क किया जाएगा। यह सभी ऐसे मामले हैं, जिनमें लापता महिलाओं की सीआईडी की तरफ से फोटो प्रकाशित कर आमलोगों को सूचित किया जा चुका है।
लापता महिलाओं के केस की समीक्षा में जुटी पुलिस
पुलिस अबतक 3 साल में लापता महिलाओं के सभी कांडों की समीक्षा कर रही है। इनमें ऐसी महिलाएं हैं, जिनका अबतक सुराग नहीं मिल पाया है। सभी मामलों को फिर एक बार देखा जा रहा है।- प्रभात कुमार, एसएसपी

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!