
कदमा के शास्त्रीनगर में हुए उपद्रव मामले में पुलिस ने बुधवार को अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। इनमें भाजपा नेता अभय सिंह, द्वीपल विश्वास, शास्त्रीनगर कदमा निवासी भाजपा नेता सुधांशु ओझा सहित 71 लोगों के नाम हैं। आरोप पत्र धारा 147, 148, 149, 332, 333, 337, 338, 353, 427, 307, 153ए, 188, 295(ए) 203, 116, 27 आर्म्स एक्ट, 3/4 विस्फोटक अधिनियम, 3 लोक निवारण अधिनियम के तहत दायर किया गया है। जिनपर आरोप पत्र दाखिल किया गया, उन्हें पुलिस ने जेल भेजा था।
इस केस में अन्य लोगों में रानीकुदर के भाजपा नेता उमेश सिंह, विहिप जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता, संदीप उपाध्याय, हर्ष यादव, चिंटू सिंह, अजीत सिंह, राहुल दुबे केशव, रंजीत, उत्तम दास, प्रदीप सिंह, दीपक वर्मा, सुभाष चटर्जी, सूरज, शंभू प्रमाणिक, पृथ्वी सिंह, रोशन कुमार, आफताब खान, अब्दुल मोबिन निजामी, अरशद उर्फ मर्दाना, शादाब खान, फहद खान, सोएब खान, साकीर, जुनैद खान, मो. शाहीब, अमीर खान, जीतेश झा, गोपी प्रमाणिक, आनंद साह, प्रेम कुमार रजक, उत्तम कुमार, सूरज राज, किशन सिंह, अजीत कुमार, रंजीत पंडित, अरशद गद्दी, इस्माइल अंसारी, असीफ खान, शेख साहिल, अफजल हुसैन, मो. सलाउद्दीन, वेकल, तौकी, शिबू, राजा, रहीम, मिराज, अफरीदी, तौकीफ, भटारी, आतीक खान, मो. मुजफ्फर, शेख परवेज, मो. शादाब आलम, मो. आवेश, मो. शाहिल देव, शब्बीर अहमद, मो. जावेद, नसीम अंसारी, मो. असलम अंसारी, मो. अलीम, जमील अख्तर, जब्बार अंसारी, मो. निहालुद्दीन, इमरान, मो. फिरोज, रफीक मंगल, मो. नसीरूद्दीन, मो. हन, मो. गुलताज, सत्तार अंसारी, सकीर अली, नंदजी प्रसाद, गौरा के नाम शामिल हैं।
यह है मामला
9 अप्रैल को कदमा के शास्त्रीनगर में रामनवमी झंडे के साथ प्रतिबंधित मांस को बांधने की अफवाह के बाद विवाद बढ़ा था और उसके बाद माहौल बिगड़ गया। इसके बाद यहां दुकान और वाहनों में आ लगा दी गई थी और पुलिस पर भी हमला किया गया था। इस केस में सिटी मैनेजर अनय राज के बयान पर कदमा थाने में 119 नामजद व अज्ञात 12 सौ लोगों पर केस दर्ज किया गया था।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!