
झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति के सदस्य तथा क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार कोल्हान के सदस्य आदित्य प्रधान ने बहरागोड़ा को अनुमंडल घोषित करने तथा बहरागोड़ा में महिला महाविद्यालय स्थापित करने की मांग को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।
उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री को एक आवेदन सौंपकर बहरागोड़ा को अनुमंडल घोषित करने तथा बहरागोड़ा में महिला महाविद्यालय स्थापित हेतु आग्रह किया है। आदित्य प्रधान ने मुख्यमंत्री को सौंपे गए आवेदन में लिखा है कि बहरागोड़ा में एकमात्र महाविद्यालय है।
जिसमें छात्र-छात्राएं दोनों की पढ़ाई होती हैं। यहां छात्राओं की संख्या ज्यादा होने के कारण छात्राओं के लिए अलग से एक महाविद्यालय स्थापित करने की मांग इस क्षेत्र के आम लोग वर्षों से करते आ रहे हैं। वर्षाें पुरानी मांग को इस झामुमो सरकार में पूरा किया जाए। जाे बहरागोड़ा विधानसभा को विकसित करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।
झामुमो नेता आदित्य प्रधान ने हेमंत सोरेन से बहरागोड़ा को अनुमंडल घोषित कर यहां अनुमंडल कार्यालय स्थापित करने की दिशा में भी पहल करने का आग्रह किया है। उन्हाेंने बताया कि बहरागोड़ा से काफी दूरी पर घाटशिला में अनुमंडल कार्यालय है। एक बड़ी आबादी होने के कारण यहां अनुमंडल कार्यालय स्थापित करने से इस क्षेत्र के आम लोगों को काफी सहुलियत होगी।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!