
टाटा स्टील की 27 साल पुरानी चिमनी को अत्याधुनिक तकनीक की मदद से मात्र 11 सेकंड में रविवार सुबह ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्य सुबह 11 बजे संपन्न हुआ। टाटा स्टील की ओर से रविवार को यूनाइटेड क्लब में आहूत प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी गई।
जीरो डिग्री पर चिमनी गिराने का बना यह विश्व रिकॉर्ड
अधिकारियों ने बताया कि चिमनी को जीरो डिग्री, अर्थात पूरी तरह लंबवत गिराया गया, जिससे किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई। अधिकारियों ने दावा किया कि जीरो डिग्री पर चिमनी गिराने का यह विश्व रिकॉर्ड है। अभी तक 4 डिग्री तक गिराने का ही रिकॉर्ड था। उन्होंने भी पहले इसी की तैयारी की थी, लेकिन बाद में इस रणनीति को बदला गया और लोहे की जाली से घेरकर और पानी की बौछार कर फिर चिमनी को गिराया गया। इससे न तो धूल उड़ी और ना ही किसी अन्य ढांचे को कोई नुकसान पहुंचा।
48 किलो विस्फोटक का किया गया इस्तेमाल, दो करोड़ रुपये हुए खर्च
अधिकारियों ने बताया कि चिमनी को गिराने के लिए 48 किलो विस्फोटक का इस्तेमाल किया और लगभग दो करोड़ रुपए की लागत आई है। संवाददाता सम्मेलन को टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी, वीपी अवनीश गुप्ता सहित अन्य अधिकारियों ने संबोधित किया।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!