
भीम आर्मी प्रमुख और आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आज़ाद पर सहारनपुर के देवबंद में जानलेवा हमला हुआ है। यह घटना तब हुई जब आज़ाद दिल्ली से अपने घर सहारनपुर के छुटमलपुर जा रहे थे। हमलावरों की फायरिंग से कार के शीशे टूट गए और गोली भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद के पेट को छू कर निकल गई। हमलावरों ने कुल 4 राउंड फायरिंग की। वहीं हमलावरों ने इस घटना को अंजाम देने के लिए हरियाणा नम्बर की गाड़ी का इस्तेमाल किया है।

घटना के बाद चन्द्रशेखर को अस्पताल में भर्ती कराया गया
घटना के तुरंत बाद चन्द्रशेखर आज़ाद को देवबंद स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। देवबंद स्थित सरकारी अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा के बाद आज़ाद को सहारनपुर जिला अस्पताल में रेफ़र कर दिया गया।

पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है
आज़ाद पर जानलेवा हमले की ख़बर मिलते ही उनके कार्यकर्ता भारी मात्रा में देवबंद अस्पताल पहुँच गए। वही पुलिस ने घेराबंदी करके हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
घटना के बाद आजाद समाज पार्टी का ट्वीट


Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!