
भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने कहा कि गोरखपुर से चुनाव लड़ने का मौका मिला तो जरूर लड़ेंगी। वह शनिवार को एलबम की शूटिंग के लिए गोरखपुर आईं थीं। इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा की गोरखपुर ही नहीं पूरे प्रदेश का जिस तरह से विकास हो रहा है इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उनकी पूरी टीम को श्रेय जाता है।
अक्षरा ने कहा की गोरखपुर में फिल्म सिटी बन जाने से स्थानीय कलाकारों को भटकना नहीं पड़ेगा। इस क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। यहां पर अधिक से अधिक फिल्म की शूटिंग हो इसके लिए वे खुद भी प्रयास करेंगी। जिस तरह से भोजपुरी फिल्म के लिए काम चल रहा है, इससे अब यूपी व बिहार के कलाकारों को मुंबई में धक्के खाने नहीं पड़ेंगे। अक्षरा सिंह को गोरखपुर बहुत भाया।
Also read:- भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे महंगी हीरोइन बनी यह अदाकारा, जानिए कौन है वो ?
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!