
बीजू जनता दल (BJD) के विधायक और ओडिशा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सूर्य नारायण पात्रो का शनिवार को निधन हो गया। उन्होंने 75 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस ली।
समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि बीजद विधायक पात्रो का भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। बता दें कि वह ओडिशा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पात्रो के निधन पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शोक जताया। उन्होंने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और बीजद के वरिष्ठ नेता सूर्य नारायण पात्रो के निधन की खबर से दुखी हूं।
सीएम पटनायक ने कहा कि लोगों की सेवा के लिए उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी में सबको एक साथ लेकर चलने के लिए उनके कार्य हमेशा हमारे लिए प्रेरणादायी है। सीएम ने कहा कि उनका जाना ओडिशा की राजनीति और पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है।
नवीन पटनायक ने पुण्यात्मा के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!