
Jamshedpur : कड़क ठंड में बीते रात एक बुजुर्ग भुइयांडीह बर्निंग घाट परिसर में विचित्र हालत में मिला जो सुबह से वही पे था | उसकी ख़राब हालत को देखते हुए समाजसेवी गौरव कुमार ने युवा आवाज के व्हाट्सअप ग्रुप में मदद के लिए सूचना दी | मेसेज मिलने के तुरंत बाद युवा आवाज के मुख्य सदस्य एवं दोपहिया वाहन चालक संघ के अध्यक्ष अमित तिवारी ने मामले को गंभीरता से पहल करते हुए जिला प्रशासन से मदद मांगी।
जिसके तुरंत बाद जमशेदपुर प्रशासन एवं जिला के डीसी सूरज कुमार ने मामले को गंभीरता से लिया एवं इलाज करा कर नाईट शेल्टर गृह में उस बुज़ुर्ग के लिए रहने और खाने का इंतजाम करवाया गया | मौके पर युवा आवाज एवं दोपहिया वाहन चालक संघ के सदस्य मौजूद थे तथा इनके तरफ से जिला प्रशासन को धन्यवाद किया गया।
ये भी पढ़ें : आखिर क्यूँ मिट्टी के बर्तनों में बना खाना हेल्दी होता है ? ये कहते हैं एक्सपर्ट

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!