
- धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ के अंतर्गत कुचाई में लगेगा विशेष शिविर, जनजातीय समुदाय को मिलेंगे योजनाओं के लाभ….
कल दिनांक 14 जून 2025 को ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ के तहत कुचाई ग्राम में सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ उपलब्ध कराने हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इस संबंध में परियोजना निदेशक, आईटीडीए श्री आशीष अग्रवाल ने जानकारी दी कि अभियान का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर जनजातीय समुदाय की पहचान सुदृढ़ करना, उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ना तथा विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTGs) को सशक्त बनाना है।
उन्होंने बताया कि 15 जून से 30 जून 2025 तक जिले के सभी प्रखंडों के पंचायत स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से आधार, राशन कार्ड, स्वास्थ्य, शिक्षा, बैंकिंग, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, तथा कृषि-सम्बंधित सेवाओं से जुड़ी जानकारी एवं लाभ सीधे ग्रामीणों को प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह अभियान जनजातीय सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे पात्र लाभुकों तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित की जा सकेगी।

नुनु राम महतो विगत 20 वर्षों से गोप बन्धु उच्च विद्यालय हामन्दा शिक्षक, प्रधानध्यापक एवं समाजसेवी के रूप में कार्य कर चुके हैं। 3 वर्षों से प्रेस रिपोर्टर के रूप में भी कार्यरत हैं और उसके साथ ही एक साल से मशाल न्यूज के लिए काम कर रहे हैं।
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!