![](https://i0.wp.com/mashalnews.org/wp-content/uploads/2025/01/scooty-ad-e1736156846594.jpeg?fit=500%2C504&ssl=1)
सरायकेला : सरायकेला सिविल कोर्ट के लोक अदालत हाल में ई कोर्ट से संबंधित एडवोकेट और एडवोकेट क्लर्क के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आज दिनाँक 6 फरवरी 2025 को ज्यूडिशियल अकैडमी, राँची के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री रामाशंकर सिंह के मार्गदर्शन में सरायकेला सिविल कोर्ट के लोक अदालत हाल में ई कोर्ट से संबंधित एडवोकेट और एडवोकेट क्लर्क के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 50 से अधिक अधिवक्ता और एडवोकेट क्लर्क ने ई कोर्ट से संबंधित प्रशिक्षण प्राप्त किया, जिसमें ई पेमेंट, मोबाइल एप्प, ई फाइलिंग, ई कोर्ट के साइट में जाना, ई कोर्ट परियोजना के तीनो फेज के बारे में तथा अन्य जानकारियां दी गई। इस दौरान उदाहरण के तौर पर ₹1000 के ऑनलाइन कोर्ट फी को जमा करने का सफल उदाहरण भी प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम के मास्टर ट्रेनर श्री देवाशीष ज्योतिषी, सचिव, जिला बार एसोसिएशन और DSA पवन सिन्हा रहे जिन्होंने कई सेशन में प्रशिक्षण पा रहे सभी अधिवक्ताओं को ई कोर्ट के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई।
![](https://i0.wp.com/mashalnews.org/wp-content/uploads/2024/12/IMG_20241217_144401.jpg?resize=100%2C100&ssl=1)
नुनु राम महतो विगत 20 वर्षों से गोप बन्धु उच्च विद्यालय हामन्दा शिक्षक, प्रधानध्यापक एवं समाजसेवी के रूप में कार्य कर चुके हैं। 3 वर्षों से प्रेस रिपोर्टर के रूप में भी कार्यरत हैं और उसके साथ ही एक साल से मशाल न्यूज के लिए काम कर रहे हैं।
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!