
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक में संगठन की मजबूती पर दिया गया बल
सरायकेला: सरायकेला प्रखंड के मुरुप पंचायत अंतर्गत रेंगुडीह स्थित झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के प्रधान कार्यालय में विधानसभा प्रभारी सुबोध चंद्र महतो की अध्यक्षता में पार्टी की बैठक हुई। बैठक में खरसावां विधानसभा अंतर्गत पांचो प्रखंड खुंटपानी,कुचाई,खरसावां, गम्हरिया व सरायकेला प्रखंड के कमिटी का पुनर्गठन को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में बताया गया बहुत जल्द कोल्हान अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष की उपस्थिति में एक विधानसभा स्तरीय बैठक बुलाई जायेगी। मौके पर सरायकेला खरसावां जिला के युवा मोर्चा के वरीय उपाध्यक्ष ललित महतो,विधानसभा प्रबंधक बलराम महतो,गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष विजय महतो,खरसावां प्रखंड अध्यक्ष तपन महतो,मुरूप पंचायत के पंचायत अध्यक्ष नित्यानंद महतो,ऊपर दुगनी पंचायत के पंचायत प्रभारी भवानी शंकर महतो,सुनील कुमार महतो,रामलाल महतो,महिला मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विजय लक्ष्मी महतो,सरायकेला प्रखंड के महिला मोर्चा के अध्यक्ष नीलमनी हो,मुरूप पंचायत के महिला अध्यक्ष टुहुक देवी,उपाध्यक्ष चारू देवी,महामंत्री अनिता महतो, वार्ड मेंबर रीता महतो,सक्रिय सदस्य अल्का महतो,संगीता महतो,सोमवारी देवी व सविता महतो समेत अन्य उपस्थित थे।

नुनु राम महतो विगत 20 वर्षों से गोप बन्धु उच्च विद्यालय हामन्दा शिक्षक, प्रधानध्यापक एवं समाजसेवी के रूप में कार्य कर चुके हैं। 3 वर्षों से प्रेस रिपोर्टर के रूप में भी कार्यरत हैं और उसके साथ ही एक साल से मशाल न्यूज के लिए काम कर रहे हैं।
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!