
सरायकेला : जिला विधिक सेवा प्राधिकारण के सचिव तौसिफ मेराज 7 अप्रैल को मंडल कारा सरायकेला का दौरा।
माननीय झालसा राँची के निर्देशानुसार और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री रमाशंकर सिंह के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है, जिसका उद्देश्य वकील के अभाव में कोई भी बन्दी बिना प्रतिनिधित्व के न रह जाए। सचिव जिला विधिक सेवा प्रधिकरण तौसिफ मेराज ने इस पहल के तहत, लगभग 16 बन्दियों से आमने सामने शारीरिक रूप से बातचीत की, जिनमें से दो दोषियों की पहचान कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए की गई।
मुख्य बिंदु :-
– *जेल दौरा*: डीएलएसए सचिव श्री तौसिफ मेराज ने 7 अप्रैल, 2025 को मंडल कारा सरायकेला का दौरा किया, जिसमें मुख्य लीगल ऐड डिफेंस कॉउन्सिल श्री दिलीप साव भी शामिल हुए।
– *वर्चुअल बातचीत*: घाघीडीह जेल के दोषियों से वर्चुअल बातचीत की गई, जिसमें उनकी कानूनी सहायता के बारे में चर्चा की गई।
कानूनी सहायता : – इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि न्याय प्रणाली में सभी व्यक्तियों को उचित प्रतिनिधित्व मिले, चाहे वे किसी भी स्थिति में हों।
न्यायपालिका की प्रतिबद्धता : – यह कदम न्यायपालिका की प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि वह न्याय प्रणाली को और अधिक सुलभ और निष्पक्ष बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
डीएलएसए सरायकेला द्वारा की गई इस विशेष पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि वकील के अभाव में कोई भी दोषी बिना प्रतिनिधित्व के न रह जाए। इस प्रक्रिया के माध्यम से, उन दोषियों की पहचान की गई जिन्हें कानूनी सहायता की आवश्यकता है, और उन्हें उचित प्रतिनिधित्व प्रदान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

नुनु राम महतो विगत 20 वर्षों से गोप बन्धु उच्च विद्यालय हामन्दा शिक्षक, प्रधानध्यापक एवं समाजसेवी के रूप में कार्य कर चुके हैं। 3 वर्षों से प्रेस रिपोर्टर के रूप में भी कार्यरत हैं और उसके साथ ही एक साल से मशाल न्यूज के लिए काम कर रहे हैं।
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!