छात्राओं ने विधिक सेवा कार्यक्रम को करेंगे प्रचार प्रसार
शहीद निर्मल महतो मंदिर महेशकुदर में जिला विधिक सेवा के अधिकार मित्र रवि कांत भकत द्वारा कक्षा नवीँ के छात्रों को विधिक सेवा कार्यक्रम के बारे में बताया गया। इस क्रम में डीएलएसए के कुछ प्रमुख कार्यों में महिलाओं एवं बच्चों की देखभाल एवं सुरक्षा, विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान, ग्रामीण क्षेत्रों में विधिक जागरूकता, आर्थिक रूप से कमजोर या हाशिए पर पड़े लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता, बाल अधिकार, बाल श्रम, बाल विवाह, गुमशुदा बच्चे, बालिकाओं की तस्करी से संबंधित मामलों, वैकल्पिक विवाद समाधान, प्रीलिटिगेशन, मध्यस्थता, पीड़ित मुआवजा योजना के बारे में जानकारी प्रदान किया गया। मुफ्त कानूनी सहायता के लिए प्रकार और क्या क्या सेवाएं प्रदान की जाएगी बताया गया। आम जनता का बुनियादी मानवाधिकार में जीवन जीने का अधिकार, यातना से मुक्ति, स्वतंत्रता और सुरक्षा का अधिकार, विचार, विवेक, धर्म राय और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, काम और शिक्षा का अधिकार अदि के बारे में बताया गया। जागरूकता अभियान में उमा रानी महतो, गायत्री गोप, कमल बेहरा, ऋतू प्रधान, विष्णुप्रिया महतो, सूरजमणि मार्डी, मंजू सोरेन, रूपी मार्डी,सुनीता महतो, सुमन मंडल, सुस्मिता गोप, सुस्मिता महतो, और अंजू रानी महतो सम्मिलित रूप से विधिक सेवा कार्यक्रम को प्रचार प्रसार करने तथा सहायता करने की बात कही। कार्यक्रम का सफल संचालन के लिए प्रधानाचार्य माणिक लाल महतो तथा अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं का अमूल्य योगदान रहा।
नुनु राम महतो विगत 20 वर्षों से गोप बन्धु उच्च विद्यालय हामन्दा शिक्षक, प्रधानध्यापक एवं समाजसेवी के रूप में कार्य कर चुके हैं। 3 वर्षों से प्रेस रिपोर्टर के रूप में भी कार्यरत हैं और उसके साथ ही एक साल से मशाल न्यूज के लिए काम कर रहे हैं।
Join Mashal News – JSR WhatsApp Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!