
- राजनगर : उद्यान विभाग सरायकेला के द्वारा डुमरडीहा पंचायत के 50 लाभूकों को बीज-वितरण किया गया।
राजनगर प्रखंड के डुमरडीहा पंचायत सचिवालय में आज उद्यान विभाग सरायकेला के तहत डुमरडीहा पंचायत के 50 लोगों को बीज वितरण किया गया। जिसमें लौकी , करेला , झींगा , नेनुआ एवं सांग बीज दिया गया। बी टी एम श्री जीत वाहन मुर्मू ने वैज्ञानिक ढंग से खेती करने की सलाह दिया।जिसे कम लागत से अधिक फसल प्राप्त किया जा सकता है। फसल का सुरक्षा करने का तकनीकी प्रबंधन का तरीका विस्तार पूर्वक बताया। उद्यान विभाग से शेडनेट फलदार वृक्ष का बागवानी , फूलों की खेती , पपीता , अमरूद , स्टोबेरी पोलो हाउस का लाभ ले सकते हैं।
कार्यक्रम में निमाई सोरेन डुमरडीहा मुखिया, बी टी एम जीत वाहन मुर्मू , प्रशांत कुमार पति किसान मित्र, महादेव पति ग्राम प्रधान, सोना महतो वार्ड सदस्य , स्वयंसेवक मालारानी महतो , सुशांत कुमार पति, अकलिया सरदार, नुनु राम महतो समाजसेवी, गणेश चंद्र महतो समाजसेवी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

नुनु राम महतो विगत 20 वर्षों से गोप बन्धु उच्च विद्यालय हामन्दा शिक्षक, प्रधानध्यापक एवं समाजसेवी के रूप में कार्य कर चुके हैं। 3 वर्षों से प्रेस रिपोर्टर के रूप में भी कार्यरत हैं और उसके साथ ही एक साल से मशाल न्यूज के लिए काम कर रहे हैं।
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!