
- एकेडमिक हाई स्कूल राजनगर में नेहरू युवा केन्द्र संगठन सरायकेला के द्वारा शहीद दिवस एवं भाषण , क्यूज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
राजनगर में नेहरू युवा केंद्र संगठन सरायकेला की ओर से एकेडमिक हाई स्कूल राजनगर में वीर भगत सिंह राजगुरु और सुकदेव का शहीद दिवस मनाया गया। सभी छात्रों ने उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट मौन रखकर नमन किया।
राजनगर प्रखंड के स्वयंसेवक प्रहलाद महतो ने कहा कि भगत सिंह को फांसी दिलाने वाला वकील नहीं था। भगत सिंह के वकील कांग्रेस पार्टी के सदस्य आसफ़ अली थे ।भगत सिंह पर भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया था। देश के आजादी में अपने प्राण न्योछावर कर दिए। शहीद भगत सिंह, सुकदेव और सुकदेव ने आजादी के लिए फांसी के फंदे को हंसते हंसते गले लगा लिया था। देश के युवाओं के लिए आदर्श और प्रेरणा है। लाहौर षड्यंत्र के आरोप में फांसी की सजा सुनाई गई थी।
भाषण प्रतियोगिता एवं क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया , जिसमें भाषण प्रतियोगिता में प्रथम दिवस मार्डी , द्वितीय बबली महतो रहा।क्यूज प्रतियोगिता में प्रथम इंदर सिंह और द्वितीय कमला रानी महतो रहा।
इस प्रोग्राम को सफल बनाने में एकेडमिक हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक , शिक्षक गण का सहरनीय योगदान रहा।

नुनु राम महतो विगत 20 वर्षों से गोप बन्धु उच्च विद्यालय हामन्दा शिक्षक, प्रधानध्यापक एवं समाजसेवी के रूप में कार्य कर चुके हैं। 3 वर्षों से प्रेस रिपोर्टर के रूप में भी कार्यरत हैं और उसके साथ ही एक साल से मशाल न्यूज के लिए काम कर रहे हैं।
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!