
राजनगर – डुमरडीहा में नया आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन:ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की नई पहचान
राजनगर : आज 5 मई 2025 को डुमरडीहा गांव में स्थित सीएचसी राजनगर के अंतर्गत नया आयुष्मान आरोग्य मंदिर डुमरडीहा में आज निमाई सोरेन मुखिया डुमरडीहा पंचायत के फिता काटकर किया उद्घाटन। निमाई सोरेन ने कहा कि (ए ए एम) ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह स्वास्थ्य केंद्र भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत स्थापित किया गया है, जिसका उद्देश्य सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क और सुलभ रूप से उपलब्ध कराना है।
सेवाएं जो सबको मिलें
डुमरडीहा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में निम्नलिखित प्रमुख सेवाएं प्रदान की जा रही हैं:
1) मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल
2) संक्रामक और असंक्रामक रोगों का प्रबंधन
3) दंत, नेत्र, और ईएनटी (कान-नाक-गला) उपचार
4) मानसिक स्वास्थ्य परामर्श
5) आपातकालीन प्राथमिक चिकित्सा
6) निःशुल्क आवश्यक दवाएं और जांच सेवाएं
यह केंद्र “एक छत के नीचे संपूर्ण इलाज” की अवधारणा को साकार कर रहा है, जिससे ग्रामीण नागरिकों को दूरदराज के अस्पतालों तक जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती।
*डिजिटल स्वास्थ्य और योग गतिविधियां*
सरकार द्वारा आरोग्य मंदिरों को इंटरनेट से जोड़ने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है, जिससे *टेलीमेडिसिन* और *ई- संजीवनी* स्वास्थ्य सेवाओं को बल मिल रहा है। साथ ही, यहां नियमित योग सत्र और स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं, जो रोगों से बचाव में सहायक हैं।
स्थानीय लोगों में उत्साह
स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत किया है और अब उन्हें प्राथमिक इलाज, बच्चों के टीकाकरण, और मातृत्व सेवाएं गांव में ही उपलब्ध हो रही हैं। इससे समय और पैसे दोनों की बचत हो रही है।
*निष्कर्ष*
डुमरडीहा का आयुष्मान आरोग्य मंदिर भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। यह केंद्र न केवल रोगों के इलाज की सुविधा देता है, बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी फैलाता है।
कार्यक्रम में सी एच ओ अन्तरजामी कामिला , एएनएम सिमा मार्डी , सहिया – ऊषा महतो, अंजली पति ,सुकन्तला महतो, चम्पा महतो, उत्तमा पति ,सुनिता , लोहार, सुमित्रा सरदार, बिनती महतो , बासन्ती सरदार, मिनाक्षी देवी , रिना नाथ , आकालिया सरदार समाजसेवी, महादेव पति ग्राम प्रधान बुरूडीह , छुटू राम महतो ग्राम प्रधान डुमरडीहा , नुनु राम महतो समाजसेवी, सुबोध महतो समाजसेवी, गणमान्य एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

नुनु राम महतो विगत 20 वर्षों से गोप बन्धु उच्च विद्यालय हामन्दा शिक्षक, प्रधानध्यापक एवं समाजसेवी के रूप में कार्य कर चुके हैं। 3 वर्षों से प्रेस रिपोर्टर के रूप में भी कार्यरत हैं और उसके साथ ही एक साल से मशाल न्यूज के लिए काम कर रहे हैं।
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!