
विधान से समाधान कार्यक्रम के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकार का चाण्डिल प्रखंड परिसर में कार्यक्रम
आज दिनाँक 15/2/2025 को माननीय झालसा, रांची के निर्देशानुसार और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री रामाशंकर सिंह के मार्गदर्शन में आज चाण्डिल प्रखंड परिसर के सभागार में महिलाओं से सम्बंधित विधान से समाधान कार्यक्रम के तहत एक विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके तहत महिलाओं की सुरक्षा के लिये बनाये गए कानून प्रावधानों और योजनाओं से जुड़े जानकारियां प्रदान की गई।
BDO चाण्डिल श्री तालेश्वर रविदास ,जिला विधिक सेवा प्राधिकार से जुड़े पैनल अधिवक्ता श्री अम्बिका चरण पानी अधिवक्ता धर्मु स्वासी आदि ने इस कार्यक्रम को सम्बोधित किया। अपने सम्बोधन में वक्ताओं ने बताते हुए कहा कि माननीय नालसा, नई दिल्ली , झालसा रांची और राष्ट्रीय महिला आयोग की सहभागिता से जिले के सभी 9 प्रखंडों में महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है और पूर्व में कई ब्लॉक में इसके तहत कार्यक्रम किया जा चुका है।आज इस संदर्भ में यह कार्यक्रम प्रखंड परिसर चाण्डिल में किया जा रहा है । उन्होंने महिलाओं के विरुद्ध होने वाले विभिन्न अपराधों तथा इससे जुड़े कानूनों के बारे में भी बताया।31 मार्च 2025 तक महिलाओं से जुड़े यह कार्यक्रम जिले के विभिन्न ब्लॉकों में किया जाएगा। इस अवसर पर PLV भुपेन चन्द्र महतो कार्तिक गोप रामजान अनसारी नेहा कुमारी बंन्दना महतो अरुण महतो इशिता उरांव गंगा सागर पाल राजकुमार महतो समनम खातुन लक्ष्मी सिंह दिगम्बर महतो निर्मल घोष आदि plv तथा अत्यधिक संख्या में महिलाये उपस्थित रहीं।

नुनु राम महतो विगत 20 वर्षों से गोप बन्धु उच्च विद्यालय हामन्दा शिक्षक, प्रधानध्यापक एवं समाजसेवी के रूप में कार्य कर चुके हैं। 3 वर्षों से प्रेस रिपोर्टर के रूप में भी कार्यरत हैं और उसके साथ ही एक साल से मशाल न्यूज के लिए काम कर रहे हैं।
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!