
चाईबासा: स्थानीय सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल चाईबासा में शहीद दिवस हुआ समापन।
30 जनवरी 2025, चाईबासा: स्थानीय सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत गांधी जी के चित्र पर शिक्षकों व छात्र-छात्राओं द्वारा पुष्प अर्पित कर की गई। इस अवसर पर प्राचार्या रेखा कुमारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में गांधी जी की उपलब्धियां अद्भुत हैं। उनका योगदान पूरे विश्व के लिए एक मिसाल है। गांधी जी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत पूरे विश्व के लिए पथ प्रदर्शक हैं। शिक्षिका आरती सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गांधी जी के सिद्धांत मनुष्य को अपने लक्ष्य तक पहुंचने में सहायक है। गांधी जी ने पूरे विश्व को सत्य,अहिंसा और सद्भाव का मार्ग दिखाया। छात्रा दिव्य लक्ष्मी दास ने कहा कि गांधी जी की वजह से ही हम सब आजाद देश में सांस ले रहे हैं।
संगीत शिक्षक ओ सी दास के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं द्वारा गांधी जी का प्रिय भजन ‘वैष्णव जन’ प्रस्तुत किया गया। मंच संचालन छात्रा हर्षिता कुमारी ने किया।

नुनु राम महतो विगत 20 वर्षों से गोप बन्धु उच्च विद्यालय हामन्दा शिक्षक, प्रधानध्यापक एवं समाजसेवी के रूप में कार्य कर चुके हैं। 3 वर्षों से प्रेस रिपोर्टर के रूप में भी कार्यरत हैं और उसके साथ ही एक साल से मशाल न्यूज के लिए काम कर रहे हैं।
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!