
झारखंड के आई ए एस पदाधिकारी विनय चौबे और गजेन्द्र सिंह को शराब घोटाले में गिरफ्तार।
झारखंड राज्य के वरीय आई ए एस पदाधिकारी विनय चौबे और गजेन्द्र सिंह को आज एसीबी की टीम द्वारा शराब घोटाले में गिरफ्तार किया जाना राज्य को घोटालों के लंबी सूचि में आज बढ़ोतरी हो गई,जिससे झारखंड राज्य पूरे देश मे शर्मसार हुई। झारखंड राज्य को जिस उद्देश्य से पूर्व प्रधानमंत्री स्व०अटलबिहारी बाजपेयी जी बनाये थे उसपर बड़े बड़े आला अधिकारियों के घोटालों में संलिप्तता राज्य की छवि को दागदार कर रहा है जिसकी चिंता राज्य सरकार को नही होंना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है।वैसे भी जब से झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस गठबंधन की सरकार ने सत्ता सम्भाला है, राज्य भ्रष्ट्राचार के दिशा में लगातार बुलंदी की ऊंचाइयों पर बढ़त बनाने की घिनौनी प्रतियोगिता करती साबित किये जा रही है,इसी क्रम में आज विनय चौबे और गजेंद्र सिंह जैसे वरीय आई ए एस अधिकारियों की गिरफ्तारी होना है।भारतीय जनता पार्टी शराब घोटाले की जांच के लिए कई बार आवाज उठा चुकी है।पूर्व के भांति इंडि गठबंधन वाले ढिढता से अब बड़े बयान देंगे कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रहा है। झारखंड की इस बहुचर्चित शराब घोटाला की जांच में कितने घर जलेंगे यह तो आगे मालूम पडेगा ही,जो राज्य की प्रसिद्धी को कलंकित ही करेगा।
विज्ञप्ति जारी-
हेमन्त कुमार केशरी
प्रदेश मंत्री
भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा जाति मोर्चा
झारखंड

नुनु राम महतो विगत 20 वर्षों से गोप बन्धु उच्च विद्यालय हामन्दा शिक्षक, प्रधानध्यापक एवं समाजसेवी के रूप में कार्य कर चुके हैं। 3 वर्षों से प्रेस रिपोर्टर के रूप में भी कार्यरत हैं और उसके साथ ही एक साल से मशाल न्यूज के लिए काम कर रहे हैं।
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!