
देवघर मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के पीपरा गांव निवासी सज्जाद अंसारी ने मधुपुर शहर के लखना मोहल्ला की पत्नी शगुप्ता जुही, मेहीद आलम, रजिया खातुन, इसरार आलम, साहीदा खातुन और सोहनी परवीन के खिलाफ मधुपुर थाने में परिवाद दर्ज कराया है।
कमाई की खातिर दुबई गया शख्स
दर्ज परिवाद में कहा गया है पति सज्जाद आजीविका के लिए वर्ष 2021 में रोजगार के लिए दुबई चला गया था। जाने से पहले उसने मधुपुर एक्सिस बैंक में खाता खुलवाया ताकि वह अपनी कमाई के पैसे उस खाते में डाल सके और उसकी पत्नी को यहां पैसा मिल जाए। खाता खोलते समय उसने 13 हजार जमा किया था। खाता से अपना मोबाइल नंबर जोड़ा था। वह मोबाइल छोड़ कर चला गया था, जिसे उसकी पत्नी यूज कर रही थी।
पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर बैंक अकाउंट में किया हेरफेर
जब वह एटीएम से रकम निकालने गया, तो उसे पता चला कि उसका एटीएम काम नहीं कर रहा है। तब उसने एक्सिस बैंक मधुपुर शाखा से संपर्क किया।
जहां बैंककर्मियों ने बताया कि पंजाब चंडीगढ़ साइबर थाना की पुलिस ने उसके बैंक खाता को फ्रीज कर दिया है। साइबर ठग के साथ मिलकर उसके खाते का दुरुपयोग किया गया है। उसके खाते से साइबर अपराध में संलिप्तता पाई गई है।
आवाज उठाने पर ससुराल वालों ने पीटा
इसके बाद 18 अगस्त को वह अपने ससुराल गया। पत्नी से पासबुक, एटीएम कार्ड, कागजात और रुपए लेकर वापस लौटाने को बोला। उसे पत्नी का उसके प्रेमी के साथ संबंध होने का भी पता भी चल गया।
इस बात का विरोध करने पर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट किया। उसके गले से सोने का चेन छीन लिया। इधर पत्नी ने भी पति पर दहेज की खातिरघर निकालने और प्रताड़ित करने का मामला कोर्ट में दायर किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!