Advertisements

दिसंबर आते ही शहर के पिकनिक स्पॉटों की रौनक बढ़ गई है। 2022 के अंतिम महीने के पहले रविवार को पार्क न पिकनिक स्पॉटों पर भारी भीड़ देखी गई। जुबिली पार्क में सबसे ज्यादा लोग परिवार संग छुट्टी मनाने पहुंचे। गुनगुने धूप के बीच बच्चों के साथ बड़े भी खेलकूद का मजा लेते देखे गए। कईयों ने पार्क में वनभोज का आयोजन भी किया। डिमना लेक, सतनाला डैम समेत अन्य पिकनिक स्पॉटों पर लोग परिवार के साथ पहुंचे।
आज से गिरेगा रात का पारा
सोमवार से शहर के न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आएगी। सोमवार को तापमान 12 डिग्री पहुंच सकता है। रविवार को न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह घना कोहरा देखा गया। दिन में आसमान साफ रहा। शाम होते ही शहर फिर से कोहरे की चादर में घिर गया।

Advertisements
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!