Advertisements

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल के मेडिसिन वार्ड के दो फ्लोर का छज्जा गिरा , चार मरीज़ दबे,रेस्क्यू जारी।
- जमशेदपुर : एक बार फिर एमजीएम अस्पताल में लापरवाही खुलकर सामने आई है जहां मेडिसिन वार्ड के दो फ्लोर के छज्जे भरभरा कर दोपहर करीब 3:30 बजे गिर गए जिसके नीचे चार लावारिस मरीज दब गए। करीब डेढ़ घंटे से मरीज को निकालने के लिए दमकल विभाग की रेस्क्यू टीम लगी हुई है। वही जानकारी मिलते ही तत्काल एसडीओ शताब्दी मजूमदार मौके पर पहुंच गई हैं उनकी देखरेख में गिरे छज्जे को हटाकर मरीजों को निकालने का काम किया जा रहा है। इस बीच जानकारी मिलते ही विधायक सरयू राय भी एमजीएम हॉस्पिटल पहुंचे। चार मरीजों में से अब तक दो मरीजों को निकाला गया है। हालांकि इस घटना में दवे चार लोगों को गंभीर चोटें लगी है, जिनमें एक बुजुर्ग महिला मरीज भी शामिल है। चार मंजिल की बिल्डिंग में से ऊपर के दो मंजिल के छज्जे गिरने से दूसरी फ्लोर पर स्थित गायनिक वार्ड में भर्ती गंभीर मरीज भी अपने नवजात शिशुओं को लेकर अस्पताल के बाहर खुले आसमान के नीचे आ गई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयूराय और जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

नुनु राम महतो विगत 20 वर्षों से गोप बन्धु उच्च विद्यालय हामन्दा शिक्षक, प्रधानध्यापक एवं समाजसेवी के रूप में कार्य कर चुके हैं। 3 वर्षों से प्रेस रिपोर्टर के रूप में भी कार्यरत हैं और उसके साथ ही एक साल से मशाल न्यूज के लिए काम कर रहे हैं।
Advertisements
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!