
शहर के अलग अलग बैंकों में मंगलवार से 2 हजार के नोट बदलना शुरू हो गया। सुबह से खाताधारक साकची, गोलमुरी, बिष्टुपुर, कदमा, सोनारी, बर्मामाइंस, जुगसलाई में स्थित बैंकों में जाकर नोट बदलने पहुंचे। इसके लिए कई बैंकों अलग से काउंटर बनाए गए थे।
वहीं कुछ बैंकों में पूर्ववत व्यवस्था में ही नोट बदलने का काम होता रहा। केवल बिष्टुपुर स्थित भारतीय स्टेट बैंक में ही 10 लाख के नोट बदले गए। बैंकों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक अलग अलग बैंकों को मिलाकर लगभग 1 करोड़ रुपए के नोट बदले गए है। बिष्टुपुर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य शाखा में अलग काउंटर की व्यवस्था 2 हजार के नोट बदलने के लिए की गई थी। सुबह काफी लोग पहुंचे भी। दोपहर बाद काउंटर में इक्का-दुक्का लोग आते रहे। कुल 65 लोगो को 10 लाख रुपए के नोट बदले गए। इस दौरान किसी भी तरह के कागजात नहीं लिए जा रहे हैं।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!