
झारखंड की सोरेन सरकार ने राज्यपाल को जो आंकड़े भेजे हैं उनके अनुसार राज्य में 2018 की तुलना में 2021 में दुष्कर्म और हिंसा के मामले बढ़े हैं। 2018 में दुष्कर्म के 1478 केस दर्ज हुए। 2021 में 1617 मामले दर्ज हुए।
इस प्रकार इन चार वर्षों में दुष्कर्म के 139 मामले बढ़े। इस वर्ष मार्च तक दुष्कर्म के 350 मामले दर्ज हो चुके हैं। इसी प्रकार हिंसा की घटनाएं बढ़ी हैं। इससे संबंधित केस 2018 में 1812 रिपोर्ट किये गये। इसकी संख्या 2021 में बढ़कर 1876 पहुंच गई। मार्च 2021 में हिंसा के 470 मामले दर्ज हो चुके हैं।
15 माह में सड़क दुर्घटनाओं में 4470 मौत
राज्यपाल को भेजी गई रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2021 में जनवरी से दिसंबर के दौरान राज्य में 4276 सड़क दुर्घटनाओं में 3512 लोगों की मौत और 3226 घायल हुये। इस साल 2022 में जनवरी से मार्च के बीच 1203 सड़क दुर्घटनाओं में 958 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 869 जख्मी हुए हैं।
2018 से 2022 मार्च तक के अपराध के आंकड़े
- अपराध 2018 2019 2020 2021 2022 (मार्च तक)
- हत्या 1950 1929 1880 1860 399
- डकैती 161 124 120 124 29
- लूट 557 654 675 702 143
- चोरी 10417 9798 9853 9650 2348
- दुष्कर्म 1478 1693 1796 1617 350
- हिंसा 1812 1957 2459 1876 470
- फिरौती 38 37 22 35 8
- नक्सल 358 331 362 345 97
- कुल केस 58345 62157 63861 60732 15075
- नोट : कुल केस में आर्म्स एक्ट, एक्प्लोसिव एक्ट, सेंधमारी एवं अन्य विभिन्न श्रेणी के अपराधों के आंकड़ें भी शामिल हैं।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!