
राजनगर प्रखण्ड में उत्क्रमित उच्च विद्यालय बोंगा डांडू में बाल सभा में बच्चों को सजग और ससक्त होने का दिया मंत्र:।
सबकी योजना सबका विकास अभियान के तहत गोविंदपुर पंचायत के मुखिया सानो राम टुडू के दिशानिर्देश में बाल सभा का आयोजन किया गया। सभा के स्वागत संभाषण में टी सी एफ फेलो पीओ मुर्मू ने बाल सभा क्या, क्यों और इसके उद्देश्यों के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा किए। चर्चा के क्रम में बोले बच्चों पर निवेश करने से अंतर-पीढ़ीगत (Inter-Generational) लाभ होते हैं। जब बच्चों की देखभाल, शिक्षा, रूचि आदि पर निवेश किया जाता है, तो हमारे समाज में स्वास्थ्य परिणाम बेहतर होते हैं, प्रति व्यक्ति आय एवं देश की अर्थव्यवस्था कई गुना रफ़्तार से आगे बढ़ती है, समाज में एकजुटता बढ़ती है और पूरा देश समृद्ध होता है।
बाल सभा के संभाषण के क्रम में जिला विधिक सेवा के पी एल वी रवि कान्त भकत ने बताया भारत का संविधान बच्चों के अधिकारों की गारंटी देता
है। संयुक्त राष्ट्र संघ बाल अधिकारों को विशेष रूप से एक स्वस्थ, भेदभाव रहित वातावरण, बच्चों का देखभाल, सम्मान के साथ व्यवहार, हिंसा मुक्त, यौन दुर्व्यवहार और शोषण से सुरक्षित वातावरण की कल्पना करता है। भारत यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि सभी बच्चे जीवन, विकास, सुरक्षा और भागीदारी के अपने अधिकारों का आनंद लें सके। बाल्य जीवन एक अनमोल और सुंदर अवस्था है, लेकिन ऐसा देखा गया है कि बच्चों की ज़रूरतों और आवाज़ों को स्थानीय स्तर के निर्णयों में शामिल नहीं किया जाता है। बच्चों और युवाओं की आवाज़ अक्सर सामाजिक विकास कार्यक्रमों एवं समाज कल्याण सेवाओं में अदृश्य रहती है। इस अंतर को दूर करने के लिए बाल सभा के माध्यम से पहल की जा रही हैं। बाल सभा के माध्यम से स्थानीय विकास योजना में बच्चों की आवाज़ को पर्याप्त रूप से सुनने के लिए एक प्रक्रिया की शुरुआत पंचायती राज विभाग की पहल उल्लेखनीय और सराहनीय है। उन्होंने बच्चों के अधिकारों एवं उत्तरदायित्वों के संबंध में जागरूकता करना, बच्चों को नैतिक मूल्य की पहचान करने में सहायता करना और ग्राम पंचायत विकास में योगदान करना, बच्चों की समस्याओं पर समझ विकसित करना एवं बाल हिंसा उनके बारे में जागरूकता पैदा करने में बल दिया। सभा में विद्यालय के बाल संसद के साथ साथ साथ अन्य बच्चे, आंगनबाड़ी सेविका ताला हांसदा तथा बच्चे, विद्यालय प्रवंधन समिति के अध्यक्ष लखन सोरेन, वार्ड सदस्य तुलसी सोरेन, प्रधानाध्यापक सुपाईराम मार्डी, सहायक अध्यापक बैधनाथ मुर्मू तथा अजिन हांसदा उपस्थित थे।

नुनु राम महतो विगत 20 वर्षों से गोप बन्धु उच्च विद्यालय हामन्दा शिक्षक, प्रधानध्यापक एवं समाजसेवी के रूप में कार्य कर चुके हैं। 3 वर्षों से प्रेस रिपोर्टर के रूप में भी कार्यरत हैं और उसके साथ ही एक साल से मशाल न्यूज के लिए काम कर रहे हैं।
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!