
हेमंत सोरेन फिर से झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। आज मुख्यमंत्री आवास में सत्ताधारी दल के विधायकों की बैठक में इस बात पर सहमति बनी। हेमंत सोरेन एक सरकार के एक ही कार्यकाल में 2 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन आज रांची पहुंचेंगे। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन कुछ दिनों से बाहर थे। आज शाम वह रांची लौट आयेंगे। कहा ये भी जा रहा है कि आज ही हेमंत सोरेन उनसे मिलकर शपथ ग्रहण की तारीख मांग सकते हैं। गठबंधन में उनको दोबारा नेतृत्व सौंपने पर सहमति बन गई है।
31 जनवरी को ईडी ने किया था गिरफ्तार
गौरतलब है कि 31 जनवरी को कथित जमीन घोटाला केस में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने से पहले हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उसी शाम को चंपाई सोरेन ने सत्ताधारी दल के विधायकों के साथ राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। 2 फरवरी को चंपाई सोरेन ने झारखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने 5 महीने तक सरकार चलाई। हालांकि, उनपर डमी मुख्यमंत्री होने का आरोप बीजेपी लगाती रही। बीजेपी कहती रही कि चंपाई केवल चेहरा है, सरकार तो होटवार जेल से चलती है। हालांकि, चंपाई सोरेन ने इन आरोपों को हमेशा खारिज किया।
148 दिन बाद जेल से बाहर आये हैं हेमंत सोरेन
148 दिन के बाद हाईकोर्ट ने हेमंत सोरेन को 28 जून को जमानत दी। हेमंत सोरेन उसी दिन जेल से बाहर आये। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने झूठे और मनगढ़ंत आरोप लगाकर हमें जेल में डाला था। हेमंत सोरेन ने 29 जून को दिन में हरमू मैदान में रैली को संबोधित किया। फिर 30 जून को भोगनाडीह गये। 1 जुलाई से ही कयास लगने लगे कि हेमंत सोरेन फिर से झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं। इसकी वजह थी सीएम चंपाई सोरेन की निष्क्रियता। उन्होंने अपने तमाम सरकारी कार्यक्रम रद्द किए। आवास में भी मुख्यमंत्री के रूप में लोगों से मिलना बंद कर दिया। और अब यह साफ हो गया कि हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बनेंगे।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!