
झारखंड के धनबाद में एक भीषण सड़क दुर्घटना में पाँच लोगों की मौत की खबर मिली है। वाहन में सवार चालाक, 1 बच्चा, 2 महिलाओं समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
धनबाद के गोविन्दपुर थाना क्षेत्र के हिन्द होटल के निकट नेशनल हाईवे पर यह हादसा हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार की गति तेज होने के कारण चालक अपना संतुलन खो बैठा और कार नदी में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। धनबाद के एसपी संजीव कुमार ने बताया कि घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है। पुलिस के बड़े पदाधिकारी स्वयं इसकी जांच कर रहे हैं। पीड़ित परिवार के लोगों को इसकी सूचना दे दी गई है।
गोविन्दपुर थाना के थाना प्रभारी उमेश सिंह ने बताया कि सभी लोग संभवत एक ही परिवार से थे और रामगढ़ जिले के घाटो थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। शायद किसी विवाह समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। घटना का वास्तविक कारण क्या है, जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!