
जमशेदपुर: जमशेदपुर कोल्हान क्षेत्र में जवाद चक्रवाती तूफान का असर दिखने लगा है। पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में शनिवार की सुबह यानी आज से रुक रुक कर बारिश हो रही है। दोपहर में कहीं कहीं मध्यम बारिश शुरू हो गई। हवा में नमी के कारण ठंड का भी अहसास हो रहा है। सुबह में सरकारी स्कूल और काम पर जाने वालों को काफी परेशानी हुई। सोनुवा में भी सुबह सात बजे से रुक-रुक कर बुंदाबांदी हो रही है। बुंदाबांदी शुरू होने और जवाद चक्रवाती तूफान के असर से बारिश की संभावना को लेकर क्षेत्र के किसान काफी चिंतित हो रहे हैं।
अभी वर्तमान समय में क्षेत्र धान कि कटाई जोरो शोरो से चल रही है। खेतों में धान काट कर रखा गया है। बारिश की संभावना को देखते में किसान अपने खेतों से धान को अपने खलियान में ले जाने में लगे हैं। सरायकेला में भी सुबह से बूंदाबांदी हो रही है। दोपहर के समय हल्की बारिश होने लगी। जमशेदपुर में भी कहीं हल्की, कहीं मध्यम बारिश और कहीं बूंदाबांदी हो रही है।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!